02-10-2026
जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल पर “स्वच्छता ही सेवा” एवं स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जन जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 02 अक्टूबर को जयपुर मंडल में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, जयपुर श्री रवि जैन ने टी.टी. रेस्ट हाउस, लोको कॉलोनी,जयपुर में रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से रेलवे परिसरों, कार्यालयों,कार्यस्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने तथा आमजन को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।स्वच्छता शपथ के पश्चात मंडल रेल प्रबंधक रवि जैन द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत टी.टी. रेस्ट हाउस परिसर में छायादार एवं फलदार पौधों का पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक पौधारोपण में सहभागिता निभाई तथा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित रेलवे परिसर का संदेश दिया।स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत जयपुर मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर, फुलेरा, रींगस एवं दुर्गापुरा में मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षकों की देखरेख में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके साथ ही जयपुर, बांदीकुई, अलवर, फुलेरा एवं सीकर रेलवे कॉलोनियों में भी पौधारोपण कर रेलकर्मियों एवं उनके परिवारों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।मंडल द्वारा संचालित स्वच्छता जागरूकता रथ के माध्यम से रेलवे कॉलोनियों तथा आसपास के क्षेत्रों में आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान लोगों को कचरे का उचित निस्तारण करने, गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा रेलवे परिसरों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।इसी क्रम में केंद्रीय चिकित्सालय, जयपुर परिसर में भी पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। चिकित्सा निदेशक एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय साहा द्वारा पौधारोपण किया गया। केंद्रीय चिकित्सालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।जयपुर मंडल द्वारा स्वच्छता पखवाड़े के साथ-साथ आगामी एक माह के स्पेशल अभियान 6.0 के माध्यम से स्वच्छता गतिविधियों को और अधिक व्यापक एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। स्पेशल अभियान 6.0 के दौरान रेलवे परिसरों में स्वच्छता एवं लंबित कार्यों के निस्तारण के साथ साइबर स्वच्छता तथा ई-वेस्ट के उचित निस्तारण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।जयपुर मंडल द्वारा स्वच्छ रेलवे परिसर, स्वच्छ स्टेशन एवं स्वच्छ पर्यावरण के उद्देश्य को जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ाया जा रहा है। मंडल का प्रयास है कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित न रहकर रेलकर्मियों, यात्रियों एवं आमजन के दैनिक व्यवहार का हिस्सा बने।
News update
जयपुर मंडल : “स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़े पर व्यापक कार्यक्रम आयोजित
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग पर फिर उठी उंगलियां
उ. प. रेलवे : “स्वच्छता ही सेवा” पखवाडे में स्वच्छता के लिए व्यापक अभियान
भारतीय रेलवे ने पूर्वी रेलवे के ज़्यादा ट्रैफ़िक और ज़्यादा इस्तेमाल वाले रूट पर ₹432 करोड़ के इलेक्...
माघ मेला में भारतीय रेलवे की अनूठी पहल
विज्ञापन
राशिफल